mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

शहीद दिवस पर समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

लातेहार। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता की उपस्थिति में सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की. उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. इस अवसर पर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद के अलावा, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समार्हता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिसं कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्‍चल, जिला जनसपंर्क पदाधिकारी डा चंदन व कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो समेंत कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!