लातेहार। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकरी राजीव रंजन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के पानी टंकी ( समाहरणालय के पास) के पास सड़क का अतिक्रमण कर आलू व अन्य सामान की बिक्री करते एक व्यवसायी का एक टैक्टर आलू और अन्य सामान जब्त किया है. व्यवसायी पर पांच सौ रूपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आगे से सड़क का अतिक्रमण कर सामानों की बिक्री नहीं करने की अंतिम चेतावनी दी गयी.
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रंजन ने बताया कि पूर्व में ही इन व्यवसायियों को यहां अपने सामानों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गयी थी. हाट के दिन उन्होने मंगलवारीय हाट में अपने उत्पादको को बेचने का निर्देश दिया गया था, बावजूद उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ तब जा कर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होने बताया कि अतिक्रमण व सड़क सुरक्षा को ले कर यह कार्रवाई की गयी है और यह आगे भी जारी रहेगी.