IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रास्‍ते में मौत

लातेहार। सदर  थाना क्षेत्र के पोचरा मोड़ के पास मंगलवार की शाम हुई बाइक व एक अज्ञात टेंपो की सीधी टक्‍कर में घायल युवक की मौत रिम्‍स ले जाते समय रास्‍ते में हो गयी. बता दें कि मंगलवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे एक मोटरसाइि‍कल बारिस अंसारी व अशफाक अंसारी दोनो लातेहार शहर से अपने घर पोचरा जा रहे थे. इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही एक अज्ञात टेंपो ने उन दोनो को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में दोनो सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. स्‍थानीय लोगों के द्वारा उन्‍हें सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. डा श्रवण महतो के द्वारा उनका प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया. डा महतो ने बताया कि अशफाक अंसारी की हालत नाजूक थी.  रिम्‍स ले जाते समय अशफाक अंसारी की मौत हो गयी. फिलहाल उसका शव सदर अस्‍पताल, लातेहार में पोस्‍टमार्टम के लिए रखा गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!