


उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने गांव के ही सुरज यादव (पिता भुनेश्वर यादव), दयाशंकर यादव (पिता राजेश्वर यादव), सकलदीप यादव (पिता मुन्सफ यादव) तथा गणेश यादव (पिता रविन्द्र यादव) को घर के बाहर से भागते हुए देखा है. पीड़िता ने बताया कि उक्त चारों व्यक्तियों के साथ उनके परिवार का पूर्व से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है. इस विवाद को लेकर पहले भी मारपीट की घटना हुई थी. जिसकी प्राथमिकी लातेहार थाना में दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है.
संगीता देवी ने आशंका जताई है कि पुराने विवाद के कारण ही उनके घर में आग लगाई गई है. इस घटना में घर के सामान सहित लगभग तीन लाख रुपये की क्षति होने की बात कही गई है. पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.