latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

क्‍या भाजपा दुहरा पायेगी इतिहास या बिलासी मारेगी बाजी

ASHISH TAGORE 

लातेहार। साल 2018 का नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर हुआ था. भाजपा ने सीतामनी तिर्की, झामुमो ने बिलासी टोपनो, झाविमो ने अमन अलमा पन्‍ना, बसपा ने कलावती देवी, कांग्रेस ने रांती देवी और आजसू ने शांति उरांव को अध्‍यक्ष पद के लिए अपना प्रत्‍याशी बनाया था. झामुमो की बिलासी टोपनो को महज 359 मतों से हार का सामना करना पड़ा था. उन्‍हें भाजपा की सीतामनी तिर्की ने हराया था. सीतामनी तिर्की को 3523 और  बिलासी टोपना को 3164 मत मिले थे. लेकिन इस बार का नगर निकाय चुनाव दलगत नहीं था. सभी दलों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्‍याशी मैदान में उतारे थे. भाजपा ने लातेहार नगर पंचाय अध्‍यक्ष पद के लिए महेश सिंह और झामुमो ने बिलासी तोपनो को अपना समर्थित प्रत्‍याशी बनाया था. कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा ने यह चुनाव उसी प्रकार लड़ा, जिस प्रकार वह विधानसभा या लोकसभा का चुनाव लड़ती है. चुनाव के लिए पूरी योजना तय की गयी थी. सबसे पहले चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्ति किया गया. सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास को नगर निकाय चुनाव के लातेहार का प्रभारी बनाया गया था. निचले स्‍तर से प्रयास किये गये. हर एक वार्ड में कार्यकर्ता सम्‍मेलन आयोजित किये गये. महिलाओं की अलग-अलग टोलियां बनायी गयी. इतना ही नहीं महेश सिंह को विजयी बनाने के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, मधु कोड़ा, सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही  व स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम भी मैदान में उतरे. अब तो 27 फरवरी को ही पता चल पायेगा कि भाजपा इतिहास दुहराती है या नहीं. लेकिन भाजपा व उनके समर्थक महेश सिंह की जीत को पक्‍की मान रहे हैं. कई विपक्षी दलों ने भी स्‍वीकार किया है कि महेश सिंह सबसे आगे चल रहे हैं और हार व जीत का अंतर 500 से  एक हजार वोट के अंदर ही रहेगा. लेकिन दूसरी ओर झामुमो समर्थित प्रत्‍याशी बिलासी तोपनो को भी कमत्तर आंकना भूल होगी. उन्‍होने भी इस चुनाव में जी तोड़ कोशिश की है. पूर्व मंत्री सह झामुमो के केद्रीय उपाध्‍यक्ष बैद्यनाथ राम व जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने भी कड़ी मेहनत की और लगातार कैंपन किया. जहां तक मिल्‍यानी कुजूर की बात है तो चुनावों पर नजर रखने वालों का कहना है कि मिल्‍यानी कुजूर महेश सिंह के वोटों पर सेंधमारी नहीं कर सकी है. उन्‍होने वोट ले कर बिलासी तोपनो का ही नुकसान किया है. मिल्‍यानी कुजूर को जितना अधिक वोट मिलेगा, बिलासी तोपनो को उतना ही अधिक नुकसान होगा. खैर अब सबकी निगाहें 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!