maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराधझारखंड

संदिग्‍ध अवस्‍था में महिला की मौत, प्रखंड कार्यालय में थी कार्यरत

कुएं से बरामद हुआ शव

लातेहार। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत रानी देवी पति जितेंद्र पासवान( नगड़ा) का शव एक कुएं में संदिग्‍ध अवस्‍था में पाया गया. वह जिले के बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में कार्यरत थी. अनुकंपा के आधार पर उसे यह नौकरी मिली थी. परिजनों के अनुसार सोमवार की रात वह अपनी बेटी के साथ घर में सोई थीं. सुबह जब बेटी की नींद खुली तो उसने अपनी मां बिस्तर पर नहीं पाया. उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिली. इसी बीच गांव के एक कुंए में महिला का शव होने की जानकारी लोगों को मिली. थी. सूचना मिलते ही रानी देवी का बेटा कुंए के पास पहुंचा. वहां उसने देखा कि उसकी मां का शव पानी में तैर रहा है. इसके बाद इसकी सूचना बालुमाथ थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस नगड़ा गांव पहुंची और स्‍थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में ले कर पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार भेजा. इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. रानी देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है. वह अपने मिलनसार और शांत स्वभाव के लिए जानी जाती थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार उनका किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं था.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!