mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधलातेहार

जमीन विवाद में दो घरों में आग लगाने का आरोप, थाने में दिया आवेदन

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह में दो घरों को आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है. गांव की संगीता देवी पति मंगलदेव उरांव और पुनीता देवी पति महेंद्र सिंह ने गांव के ही चार ग्रामीणों पर उनके घरों में आग लगाने का आरोप लगाया है. संगीता देवी ने जैसा बताया कि 23-24 फरवरी की रात्रि लगभग दो बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सोई हुई थीं. अचानक उनकी नींद खुली तो देखा कि घर में आग लगी है. वह शोर मचाते हुए परिवार के साथ बाहर निकलीं तो देखा कि घर उनके घर में पूरी तरह लग चुकी है. उन्‍होने आरोप लगाते हुए कहा क‍ि उन्‍होने गांव के ही सुरज यादव (पिता भुनेश्वर यादव), दयाशंकर यादव (पिता राजेश्वर यादव), सकलदीप यादव (पिता मुन्सफ यादव) तथा गणेश यादव (पिता रविन्द्र यादव) को घर के बाहर से भागते हुए देखा है. पीड़िता ने बताया कि उक्त चारों व्यक्तियों के साथ उनके परिवार का पूर्व से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है. इस विवाद को लेकर पहले भी मारपीट की घटना हुई थी. जिसकी प्राथमिकी लातेहार थाना में दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है. संगीता देवी ने आशंका जताई है कि पुराने विवाद के कारण ही उनके घर में आग लगाई गई है. इस घटना में घर के सामान सहित लगभग तीन लाख रुपये की क्षति होने की बात कही गई है. पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!