लातेहार। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में समूर्णता अभियान कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन को समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान समूर्णता अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने विभागवार लक्ष्य एवं उपलब्धि की जानकारी ली. इस दौरान उन्होने निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत चिन्हित सूचकांकों में अपेक्षित सुधार लाने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. प्रखंड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश उन्होने दिया. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.