Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अपर समाहर्ता ने जन शिकायत निवारण में सुनी समस्‍यायें

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी ने साप्ताहिक मंगलवारीय जन शिकायत निवारण में ग्रामीणो की समस्‍यायों को सुना एवं उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किया.  जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से राहत अनुदान स्वीकृति, मानदेय भुगतान के संबंध में, घर में आग लगने से सारा सामान जलने के संबंध में, मुआवजा के संबंध में जमीन विवाद संबंधी जुड़े आवेदन आये. अपर समाहर्ता ने जन शिकायत निवारण में उपस्थित लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. बता दें कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!