


नगर मंडल अध्यक्ष रिंकू कच्छप ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सांसद को बधाई दी. उन्होंने कहा कि शिक्षक से राज्यसभा सदस्य तक का सफर संघर्ष, मेहनत और समर्पण का परिणाम है. मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना देवीी,रविंद्र प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, अंकित पांडेय व सौरभ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.