WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

आजसू पार्टी टोरी स्टेशन में करेगा मालगाड़ियों का चक्का जाम: पांडेय

आरओबी निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने दिया एकदिवसीय धरना

लातेहर।  सोमवार को टोरी रेलवे क्रॉसिंग में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने सोमवार को टोरी रेलवे परिसर में एकदिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय और संचालन प्रखंड अध्यक्ष विवेक दुबे उर्फ राजा ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां प्रस्तावित आरओबी का ऑनलाइन शिलान्यास किया था, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता के कारण आम लोग वर्षों से बंद रेलवे फाटक और जाम की समस्या झेल रही है. चुनाव के दौरान जनता से आरओबी निर्माण को प्राथमिकता देने का वादा किया गया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में आरओबी को लेकर सामने आई खबरों से क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना के माध्यम से रेलवे प्रशासन, सांसद और विधायक को आगाह किया जा रहा है कि यदि 45 दिनों के भीतर इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो हजारों समर्थकों के साथ टोरी जंक्शन पर रेल चक्का जाम किया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी. आजसू के जिला प्रवक्ता संजीव कुमार ने सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को तकनीकी या विभागीय विवादों से कोई मतलब नहीं है, जनता सिर्फ आरओबी का निर्माण चाहती है. उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि इस मांग को पूरा नहीं करा पा रहे हैं तो उन्हें जनता के बीच जवाब देना होगा. प्रखंड अध्यक्ष विवेक दुबे उर्फ राजा ने कहा कि आरओबी का शिलान्यास होने के बावजूद आज तक निर्माण शुरू नहीं होना क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की। धरना समाप्त होने के बाद आजसू नेताओं ने मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे के नाम संबोधित ज्ञापन टोरी स्टेशन अधीक्षक (एसएस) रंजीत कुमार को सौंपा. धरना कार्यक्रम में शंकर उरांव, मुकेश यादव, विनोद सिंह, पंकज जायसवाल, विकास साहू, भरत उरांव, सरोज लोहरा, अभय गिरी, विवेक कुमार, चंचल सिंह, सद्दाम अंसारी, वीरेंद्र ठाकुर, अमर उरांव, विकास कुमार, आशीष सिंह, निखिल कुमार समेत कई आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!