लातेहार। आजसू पार्टी, लातेहार ने पुलिस अधीक्षक, लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. जिला अध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय ने एसपी को सौंपे गये अपने ज्ञापन मे बताया है कि सदर थाना क्षेत्र के डेमू पंचायत के कुदाग ग्राम निवासी दिलीप सिंह पिता नकुल सिंह पिछले 15 जनवरी से घर से लापता हैं. उन्होने अपने आवेदन में बताया है कि परिजनों का आरोप है कि लातेहार थाना पुलिस के द्वारा उसे उसके घर से लाया गया था. जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है. श्री पांडेय ने दिलीप सिंह के सकुशल घर वापसी की मांग पुलिस अधीक्षक से की है.