Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बालुमाथ

किसी भी कंपनी को बिना ग्रामसभा की सहमति के गांवों में घुसने नहीं दिया जायेगा: ग्रामीण

लातेहार।  रविवार को बालुमाथ प्रखंड के भैसादोन- मकईयाटाड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान विहारी यादव की अध्‍यक्षता में पंचायत स्‍तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बताया गया कि एनएलसी कंपनी की धांधू नार्थ कोल परियोजना में सेक्शन-9 के तहत भूमि की खरीदी-बिक्री एवं हस्तांतरण पर रोक लगा दिया गया है, इस कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है. बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परियोजना क्षेत्र में ग्राम सभा की अनुमति के बिना झाड़ीयों की कटाई की जा रही है और रास्ता निर्माण कराया जा रहा है, इसे ग्रामीण कभी बरदास्‍त नहीं करेगें. ग्रामीणों ने कहा क‍ि यह पूरी तरह अवैध एवं असंवैधानिक है.  ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में कहा कि बिना ग्राम सभा की सहमति के किसी भी कंपनी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. बैठक में विभिन्‍न गांवों से ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया. ग्रामीणों ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा से भी बड़ा अधिकार ग्राम सभा का है और इसकी अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उपायुक्त, लातेहार को ज्ञापन सौंपेगा और मांग पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल को भी भेजी जाएगी, ताकि ग्राम सभा की सहमति के बिना चल रहे सभी कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जा सके. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी द्वारा ग्राम सभा के अधिकारों का उल्लंघन जारी रहा, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं कंपनी की होगी. बैठक के ग्राम प्रधान विहारी यादव ने कहा कि ग्राम सभा की सहमति सर्वोपरि है. गांव की जमीन, जंगल और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरा गांव एकजुट है.  किसी भी कीमत पर विस्थापन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जल, जंगल और जमीन हमारे हैं, और अपने पुरखों की जमीन की रक्षा के लिए ग्रामीण अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।‌

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!