Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्‍नवयन करें: उपायुक्‍त

जिला नियोजन व कौशल विकास एवं श्रम अधीक्षक के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सपंन्‍न

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला नियोजन, कौशल विकास एवं श्रम अधीक्षक से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित नियोजन एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित रोजगार मेला, भर्ती कैंप एवं कैरियर काउंसिलिंग से संबंधित जानकारी दी.  उपायुक्त ने युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, विभिन्न योजनाओं के तहत अधिकाधिक अभ्यर्थियों का निबंधन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण के उपरांत नियोजन की संभावनाओं को बढ़ाने पर विशेष बल दिया. उपायुक्त ने श्रम विभाग से  संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्‍होने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी ली और असंगठित श्रमिकों के निबंधन, श्रम कल्याण योजनाओं के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. उपायुक्‍त ने बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित  करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, श्रम अधीक्षक दिनेश भगत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!