लातेहार। रक्षाबंधन के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भाईचारे और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की. जिला संयोजक मुकेश यादव एवं नगर मंत्री नीरज यादव के नेतृत्व में छात्र कार्यकर्ताओं और बहनों का दल लातेहार थाना पहुंचा. यहां उन्होंने थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो, एससी-एसटी थाना प्रभारी भागीरथी पासवान, एसआई नागेंद्र कुमार महतो, एसआई राहुल कुमार सिंह, एसआई संतोष कुमार और सुनील कुमार मुंशी सहित कई पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी.
Advertisement
बहनों ने जवानों को राखी बांधकर उनके साहस, समर्पण और देशभक्ति के प्रति आभार जताया. जिला संयोजक मुकेश यादव ने कहा रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह मातृभूमि की रक्षा में लगे वीरों के प्रति सम्मान का अवसर भी है. नगर मंत्री नीरज यादव ने कहा कि अभाविप हमेशा राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है. थाना प्रभारी और जवानों ने भी बहनों का आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए. कार्यक्रम में मौजूद सभी ने देश की सुरक्षा में तत्पर पुलिस-बल के जज्बे को सलाम किया और भाईचारे व राष्ट्रप्रेम को और मजबूत करने का संकल्प लिया.