Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

जनगणना में सही जानकारी दें, आपकी सभी जानकारियां गोपनीय रहेगीं: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्‍त संदीप कुमार ने एक मई से प्रारंभ होने वाले भारत की जनगणना में सहयोग करने की अपील जिला वासियों से की है. उन्‍होने बताया कि जनगणना में दी गयी किसी भी प्रकार की जानकारी कानूनी रूप से गोपनीय रहेगी. इसलिए किसी भ्रम में नहीं पड़ कर पूरी और सही जानकारी जनगणना प्रगणकों को दें. उपायुक्‍त ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्‍याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं निवार्चन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिए आधार माने जाते हैं.

उपायुक्‍त गुरूवार को अपने कार्यालय वेश्‍म में भारत की जनगणना 2027 को ले कर प्रेस से मुखातिब हो रहे थे. मौके पर उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद व अपर समाहर्ता रामा रविदास व अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक मुख्‍य रूप से मौजूद थे. उपायुक्‍त ने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगीं.  पहले चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की जायेगा. एक मई से 15 मई तक स्‍व-गणना की जायेगी. कोई भी नागरिक मोबाइल से se.census.gov.in पर स्‍वयं अपना विवरण भर सकेगें. प्रगणक के सत्‍यापन के बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा. उन्‍होने बताया कि जनगणना में सभी जानकारी डिजिटल माध्‍यम (मोबाइल  ऐप) से जुटायी जायेगी. इस हेतुु कुल 33 प्रश्‍नों को सरकार के द्वारा अधिसूचित किया गया है.  इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक आपके घर जा कर आपके द्वारा दी गयी जानकारी को सत्‍यापित करेगें. अगर आपने स्‍व-गणना नहीं की है तो प्रगणक आपके  मकानसूचीकरण व मकानों की गणना करेगें. उन्‍होने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण मे अगले साल नौ फरवरी से 28 फरवरी तक जनसंख्‍या गणना की जायेगी. उन्‍होने कहा क‍ि भारत की जनगणना को विश्‍व की सर्वश्रेष्‍ठ जनगणनाओं में से एक मानी जाती है. यह विश्‍व के बड़े प्रशासनिक कार्यों में शामिल है. इसे त्रुटिरहित और सटिक बनाना हम सबो का दायित्‍व है. मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्‍लू और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन समेंत अन्‍य कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!