WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा व जान से मारने की धमकी का आरोप

एसपी से कार्रवाई की मांग

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर (जामुनटोला) निवासी मुकेश अगेरिया ने पुलिस अधीक्षक, लातेहार को आवेदन सौंपा है. उन्होंने अपने आवेदन में उनकी पुश्तैनी कृषि योग्य भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने, खेती-बारी से रोकने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में मुकेश अगेरिया ने बताया है कि मौजा रामपुर, थाना संख्या-252 अंतर्गत आर एस खाता संख्या-69, प्लॉट संख्या-113 सहित कुल 5.10 एकड़ भूमि के खतियानी रैयत तेतरा अगेरिया, बरतु अगेरिया एवं ललु अगेरिया हैं. उन्होंने बताया कि वे बरतु अगेरिया के पोते हैं तथा उक्त भूमि पर उनके परिवार का वैध अधिकार है. भूमि का ऑनलाइन लगान (रसीद) वर्तमान में उनके दादा बरतु अगेरिया के नाम से नियमित रूप से कट रहा है, जो उनके वैध अधिकार का प्रमाण है. आवेदन के अनुसार, ग्राम रामपुर (जामुनटोला) निवासी मोहन महतो एवं मंटू लोहरा द्वारा कथित रूप से उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है. आरोप है कि जब भी उनका परिवार खेत में कृषि कार्य करने जाता है, तब गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया जाता है. इससे परिवार अपनी पुश्तैनी भूमि पर खेती नहीं कर पा रहा है और आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा है. मुकेश अगेरिया ने बताया कि इस मामले में अंचलाधिकारी, चंदवा एवं थाना चंदवा को भी आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, कब्जाई गई भूमि वापस दिलाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!