mahesh singh banner new nn
राज्‍य

अमलेश सिंह ने बने सांसद प्रतिनिधि

लातेहार। भाजपा जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह को सांसद कालीचरण सिंह ने लातेहार जिला के लातेहार विधानसभा का प्रतिनिधि मनेानित किया है. इस संबंध में उन्‍होने एक पत्र जारी कर उपायुक्‍त, लातेहार को इससे अवगत कराया है. उन्‍होने लातेहार जिला स्‍तरीय बैठकों में अमलेश कुमार सिंह को भाग लेने के लिए आमंत्रित करने की बात कही है.

Advertisement

अमलेश कुमार सिंह को लातेहार विधानसभा का सांसद प्रतिनिधि मनोनित किये जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, प्रेमचंद पांडेय, जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी, जिला अध्‍यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे,  महामंत्री बंशी यादव के अलावा रामदेव सिंह, कल्‍याणी पांडेय,  सीतामनी तिर्की, गोविंद प्रसाद, गणेश प्रसाद, आनंद सिंह, राकेश साहू, विष्‍णु देव प्रसाद गप्‍ता, हरिओम प्रसाद, शिल्‍पा कुमारी आदि ने उन्‍हें बधाई दी है.

Advertisement

अमलेश कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान कहा क‍ि क्षेत्र की समस्‍याओं को जिला स्‍तरीय बैठक में प्रमुखता से उठाना एवं उसका निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्‍होने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्‍हें जो जवाबदेही दी गयी है, उसका वे पूरी इमानदारी व निष्‍ठा के साथ निवर्हन करेगें. बता दें कि अमलेश सिंह लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव भी हैं और इनके कार्यकाल में लातेहार जिला टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!