lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राजनीतिलातेहार

अमलेश सिंह ने दुबारा दायित्‍व देने पर आभार प्रकट किया

लातेहार। सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने उन्‍हें दुबारा जिला महामंत्री का दायित्‍व संभालने का अवसर प्रदान करने पर प्रदेश नेतृत्‍व के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्‍होने कहा कि जिस भरोसे व विश्‍वास के साथ उन्‍हें दुबारा यह दायित्‍व दिया गया है, उसका वे पूरी निष्‍ठा व समर्पण के साथ निवर्हन करेगें. श्री सिंह ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह, स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम व जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव के प्रति भी आभार प्रकट किया और कहा कि यह उनका सौभाग्‍य है कि उन्‍हें दुबारा इस पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्‍त हो रहा है. उन्‍होने कहा क‍ि उन्‍हें दुगने उत्‍साह से संगठन का काम करने का मौका मिला है और इसमें वे पीछे नहीं रहेगें. श्री सिंह ने जिला के सभी पदधारी व अन्‍य भाजपा नेता व कार्यकर्ता को धन्‍यवाद दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!