latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राज्‍यशिक्षा

महुआडांड़ में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्‍न

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड में बुधवार को वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई.  महुआडांड़ प्रखंड में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.  संत जोसेफ उच्च विद्यालय, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, महुआडांड़ है. संत जोसेफ उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में मैट्रिक के कुल 457 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. 455 उपस्थित रहे एवं 2 छात्र अनुपस्थित पाए गए. प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में संत तेरेसा बालिका विद्यालय से मैट्रिक के कुल 196 परीक्षार्थी थे, जिसमें 195 उपस्थित एवं 1 अनुपस्थित रहे. उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय चटकपुर से कुल 14 परीक्षार्थी थे, जिसमें 13 उपस्थित एवं 1 अनुपस्थित पाए गए. इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस के कुल 50 परीक्षार्थी थे, सभी उपस्थित रहे. संत तेरेसा बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र में मैट्रिक के कुल 343 परीक्षार्थी थे, जिसमें 4 छात्राएं अनुपस्थित रहे.

एसडीएम बिपिन कुमार दुबे ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा के दौरान एसडीएम बिपिन कुमार दुबे ने क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अनुशासन की स्थिति का जायजा लिया. इसके साथ ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने भी सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. बता दें कि प्रशासन द्वारा परीक्षा को सुचारू एवं कदाचार मुक्त कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर भीड़-भाड़ पर रोक लगाई गई है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!