WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

बीएलसी बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आवेदनों का अनुमोदन किया गया

लातेहार। प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए प्रखंड स्तरीय समिति (बीएलसी) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, लातेहार विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, कांग्रेस नेता आफताब आलम और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी हरेंद्र पाल भगत उपस्थित थे. बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत  प्राप्त आवेदनों की समीक्षा एवं अनुमोदन किया गया.
बैठक में बकरी पालन, शुकर पालन, गाय पालन एवं बत्तख पालन से संबंधित सैकड़ों ग्रामीण आवेदकों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी पहलुओं की जांच के बाद योग्य लाभुकों के आवेदनों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने श्री तिवारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, पशुपालन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना है. सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ आगे की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि चयनित लाभुकों को शीघ्र योजना का लाभ मिल सके. सभी जनप्रतिनिधियों ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!