



विज्ञान संकाय में आर्यन गुप्ता ने सर्वाधिक 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किया. जबकि दूसरे स्थान पर शौर्य प्रतीक ने 89 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर अशोक कुमार ने 80.2 प्रतिशत अंक हासलि किया. 
जबकि कला संकाय में अभिषेक कुमार ने सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक हासिल किये. दूसरे स्थान पर सत्यम गुप्ता ने 93.8 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर पीयूष कुमार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया. विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है. उन्होने कहा कि यह सफलता छात्रों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है.