mahesh singh banner new nn
राज्‍य

फरार आरोपी राजेश्‍वर सिंह के घर कुर्की

लातेहार। अदालत के आदेश के बाद गारू थाना पुलिस ने कुर्की जब्‍ती कार्रवाई की है. गारू थाना क्षेत्र के मारोमार गांव निवासी राजेश्वर सिंह पिता भुलन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी. उसके खिलाफ गारू थाना में कांड संख्या 15/08 दर्ज है.

Advertisement

पुलिस ने शनिवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. बता दें कि वह पिछले काफी लंबे समय से फरार चल रहा था. अदालत से उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती वारंट जारी हुआ था.

Advertisement

गारू थाना प्रभारी पारस मणि ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किया गया था, लेकिन वह चकमा दे कर फरार हो जाता था.

Advertisement

अदालत से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर की संपत्ति को जब्त किया है. मौके पर पुअनि राजीव रंजन, पुअनि इंद्रदेव राम और सअनि इमानुएल टुडू आदि मौजूद थे.

आज की खबरें आज ही
विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9471504230

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!