WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

राज्य स्तरीय दिशा समिति का सदस्य बनने पर अवधेश सिंह चेरो का किया गया स्‍वागत

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो को राज्य स्तरीय दिशा समिति, झारखंड का सदस्य मनोनीत किया गया है. रविवार को श्री चेरो का लातेहार में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,  जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह एवं उत्तम प्रसाद सहित आदि ने श्री चेरो का माल्‍यापर्ण व मिष्‍ठान खिला कर उन्‍हें बधाई दी.

उन्‍हें पुष्पगुच्छ भी भेंट किया गया. नेताओं ने कहा कि श्री चेरो का दिशा समिति का सदस्य मनोनीत होना पूरे संगठन के लिए गौरव की बात है. उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनजातीय समाज के प्रति समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से जिले सहित पूरे झारखंड में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी. भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि अवधेश सिंह चेरो अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे.  केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी. श्री चेरो ने भी कहा कि उन्‍हें जो दायित्‍व दिया गया है उसका वे पूरी निष्‍ठा व इमानदारी से निवर्हन करने का प्रयास करेगें.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!