RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

बाबा साहब के आदर्श आज भी प्रेरणास्‍त्रोत हैं: बलराम प्रसाद साहु

लातेहार।  14 अप्रैल को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ओबीसी पिछड़ा प्रकोष्ठ, लातेहार के तत्‍वावधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बनायी गयी. इसकी अध्‍यक्षता जिला अध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू ने की. श्री साहू ने कहा कि आज हम सब भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मना रहे हैं. आज भी बाबा साहब के आदर्श व सिद्धांत हम सबों के लिए प्रेरणास्‍त्रोत हैं. उन्‍होने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित व शोषितों को उन्‍हें उनका हक व अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया. हमें उनके पद चिन्‍हों पर चलतना है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थेे. अन्‍य वक्‍ताओं ने भी बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया. इससे पहले  कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन ज्ञान, विज्ञान और तार्किक सोच का प्रतीक है. उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया और कहा कि समाज में समरसता, भाईचारा और समान अवसर सुनिश्चित करना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. मौके पर  जनार्दन प्रसाद, कमलेश प्रसाद, श्याम बिहारी प्रसाद, शंभू प्रसाद व संजय प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!