dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

बलिराम सिंह का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति: अरूण चौधरी

लातेहार। सरस्‍वती विद्या मंदिर, लातेहार के सेवानिवृत प्राचार्य अरूण कुमार चौधरी ने सेवानिवृत प्रधानाध्‍यापक बलिराम सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है. उन्‍होने कहा कि स्‍व बलिराम सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक थे. उन्होंने तहसील कार्यवाह एवं जिला कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया. श्री चौधरी ने बताया कि स्‍व सिंह सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में  सक्रिय योगदान दिया था. राजकीय मध्य विद्यालय, आश्रम में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवानिवृत हुए. स्‍व सिंह क्षेत्र में योग शिक्षक के रुप में जाने जाते थे और विभिन्‍न सामाजिक व अन्‍य गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते थे. उनका असमय चला जाना इस समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. श्री चौधरी ने उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस विषम परिस्थित में धैर्य से काम लेने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button