RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍यलातेहार

उच्च विद्यालय में शिविर का आयोजन, 800 बच्चियों का किया गया रक्त जाांच

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययनरत लड़कियों के लिए रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बच्चियों के सीबीसी, आयरन प्रोफाइल, एनीमिया, विटामिन डी, सीरम एल्ब्यूमिन की जांच की गई. विद्यालय की प्राचार्य रूबी बानो ने बताया कि कक्षा नौ वीं, दस वीं, 11 वीं और 12 वीं की लगभग 800 लड़कियों की रक्त जांच किया गया. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन से सीधा लाभ और अनुकूल परिणाम मिलता है.

Advertisement

विद्यालय शिक्षिका श्वेता सिंह ने बताया कि इस जांच शिविर के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को उनके स्वास्थ्य और सफाई के प्रति जागरूक करना है. जांच के बाद उनके शरीर में तमाम खनिज और विटामिन की कमी का पता लग पाएगा. रिपोर्ट के बाद एनीमिया, कुपोषण एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चों के इलाज और दवाई हेतु इलाज हेतु सरकार की ओर से मदद की व्यवस्था की जाएगी. समय समय पर डॉक्टरों की टीम विद्यालय में आकर शिविर लगाएगी और उन्हें बेहतर सेहत के प्रति जागरूक भी करेंगे.

Advertisement

रक्तजांच शिविर के दौरान बच्चों में काफी उत्सुकता देखी गई. सभी बच्चियों ने पंक्तिबद्ध खड़े होकर अपने अपने बारी का इंतजार करते हुए देखी गई. इस जांच शिविर का आयोजन और समर्थन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा किया गया. शिविर दल में टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप के भास्कर दास गुप्ता, श्वेता सिंह, शत्रुघन कुमार, रोहित मिश्रा, मो सरफराज हुसैन और सोनू कुमार शामिल थे. शिविर के सफल आयोजन में राजीव रंजन पाण्डेय, विशाखा मिश्रा, मो मुर्शीद, लक्ष्मण कुमार, संदीप कुजूर आदि का योगदान सराहनीय रहा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!