mahesh singh banner new nn
बालुमाथ

नीलाबंर पीतांबर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर नेताओं ने रोष जताया

लातेहार। प्रखंड कार्यालय, बालुमाथ के समीप स्‍थापित नीलांबर-पीतांंबर स्मारक की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया है. इस पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने रोष प्रकट किया है और इसे अविलंब इसे दुरुस्त करने की मांग प्रखंड प्रशासन से की है.

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने प्रेस बयान जारी कर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित हुए अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ है और इसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

विज्ञापन

 

घटना न केवल स्मारक की सुरक्षा की कमी को दर्शाता है, बल्कि यह समाज में व्याप्त अपराध और असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता को भी उजागर करता है. उन्‍होने इस  घटना में संलिप्तों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुर्नावृति नहीं हो सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!