IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

टोरी-शिवपुर रेलवे ट्रैफिक लोड से मिलेगा संपूर्ण निजात: रवि भूषण

लातेहार।  मुख्य विद्युत अभियंता रवि भूषण और उनकी टीम ने शुक्रवार को टोरी-शिवपुर रेल खंड के बालूमाथ स्टेशन में स्थित 132 केवी कर्शन उपकेंद्र का परीक्षण किया. परीक्षण से पूर्व मुख्य विद्युत अभियंता रवि भूषण एवं वरीय मंडल विद्युत अभियंता कर्शन वितरण वायके यादव, सुधीर शर्मा, उप मुख्य विद्युत अभियंता महेंद्रु घाट एवं केके सिंह वरीय अनुभाग अभियंता महेंद्रु घाट, वकील खान वरीय अनुभाग अभियंता बरकाकाना, मो. शाहिद आलम वरीय अनुभाग अभियंता बालूमाथ एवं ओम प्रकाश सिंह वरिय अभियंता विद्युत निर्माण, धनबाद सहित कई रेलवे अधिकारियों ने सामूहिक रूप से विधिवत फीता काटकर एवं नारियल तोड़ कर उद्घाटन किया. मौके पर मुख्य विद्युत अभियंता रवि भूषण ने कहा कि टोरी-शिवपुर रेलखंड पूर्व मध्य रेल का बहुत ही महत्वपूर्ण लाइन है. इस लाइन पर अक्सर ट्रैफिक की समस्या रहती थी. जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन कम हो पाता था. लेकिन कर्शन उपकेंद्र को कार्य में लाए जाने से रेलवे ट्रैफिक की समस्या अब पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी. कर्सन उपकेंद्र का सफल परीक्षण होने से रेलकर्मी एवं अधिकारियों में काफी हर्ष और उत्साह देखा गया. लोगों ने एक दूसरे को बधाई दिया. इस दौरान कर्शन उपकेंद्र निर्माण कंपनी दादा एयर कुलिंग सेंटर, धनबाद के संवेदक संजीव कुमार सिंह एवं अविनाश कुमार सिंह ने रेलवे मुख्य विद्युत अभियंता सहित उपरोक्त अधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया. अतिथियों ने मौके पर पौधारोपण भी किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!