WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

बेसिक कंप्‍यूटर कोर्स रोजगारोन्मुखी कौशल का मजबूत आधार: शब्‍बू परवीन

लातेहार। शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित सशस्‍त्र सीमा बल ( एसएसबी) के 32 वें बटालियन के तत्‍वावधान में आयोजित 25 दिवसीय ऑपरेटिंग सिस्टम “बेसिक कंप्यूटर कोर्स” कार्यक्रम का समापन किया गया. कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा नक्सल व वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के युवाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष विभिन्न योजनाएँ संचालित की जाती हैं. इन योजनाओं के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण युवाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक और स्थायी सुधार लाया जा सके. मौके पर वार्ड पार्षद शब्बू परवीन मुुुख्‍य रूप से मौजूद थीं. उन्‍होने प्रशिक्षुुुओं के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया. अपने संबोधन में उन्‍होने  एसएसबी के इस कार्य की सराहना की और इसे छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं रोजगारोन्मुखी बताया. कहा कि ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित बेसिक कंप्यूटर कोर्स आधुनिक शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और रोजगारोन्मुखी कौशल का मजबूत आधार है. कमाडेंट श्री सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में लातेहार के डुरूआ, धनकारा, कल्यानपुर व गुरगु  सहित आसपास के क्षेत्रों के कुल 20 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!