maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराधझारखंड

अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, महिला गंभीर, रेफर

बालूमाथ (लातेहार):-हेरहंज थाना क्षेत्र के हुम्बू के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान हेरहंज निवासी गीता देवी उम्र 37 पति अनिल यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गीता देवी सीरम से बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार गोलू यादव, निवासी डाढा बरियातू, के साथ हेरहंज जा रही थीं. इसी दौरान हुम्बू के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉ. दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!