lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

भाजपा समर्थित अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह ने किया नामांकन, उमड़ी भीड़

कहा- लातेहार में होल्डिंग टैक्‍स माफ कराना उनकी प्राथमिकता

लातेहार। भाजपा समर्थित अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन निवार्ची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष नामांकन किया. इससे पहले भाजपा नेता और श्री सिंह के समर्थकों ने बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और पैदल मार्च करते हुए थाना चौक पहुंचे. यहां श्री सिंह ने मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की. मौके पर वैदिक मंत्रोच्‍चारण पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने किया. इसके बाद पैदल जुलूस की शक्‍ल में समाहरणालय पहुंचे. इस दौरान उन्‍होने काली मंदिर में भी मात्‍था टेका और विजयी होने की कामना की. समाहरणालय में उन्‍होने अपर समाहर्ता के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र जमा किया. मौके पर भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी, राजधनी प्रसाद यादव, सरयु प्रसाद सिंह, नरेश पाठक, नरेश मुखिया, अभिननंदन प्रसाद, असीम कुमार बाग, राजेंद्र प्रसाद शौंडिक, रामेश्‍वर सिंह, पूर्व अध्‍यक्ष पंकज सिंह, राकेश कुमार दुबे, सुभाष महलका, रामहरि प्रसाद, पवन कुमार गुप्‍ता,  कल्‍याणी पांडेय ,सुकन्‍या देवी, राजन तिवारी, छोटू राजा, गौरव दास, महेंद्र शौंडिक, रितेश महलका, अश्‍विनि सिंह, संजय तिवारी, रितेश कुमार निक्‍कू, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मनीष दास, विनित कुमार मधुकर, गौतम गुप्‍ता, विवेकानंद कुमार, प्रवीण दास, विष्‍णुदेव प्रसाद गुप्‍ता, मनमोहन राम, आशा देवी, शीला देवी आदि मौजूद थे.

लातेहार मेसो क्षेत्र है, यहां होल्डिंग टैक्‍स नहीं लगना चाहिए: महेश सिंह 

महेश सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि लातेहार में पलामू से 20  प्रतिशत अधिक होल्डिंग टैक्‍स  है. उन्‍होने कहा क‍ि लातेहार तो मेसो अधिसूचति क्षेत्र है, यहां तो होल्डिंग टैक्‍स लगना ही नहीं चाहिए. चुनाव जीतने के बाद उनका पहली प्राथमिकता होल्डिंग टैक्‍स को माप कराना होगा. उन्‍होने कहा क‍ि लातेहार के दुकानदारों को जो सुविधायें मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है. ट्रेड लाइसेंस के नाम पर भयादोहन किया जा रहा है. सफाई के नाम पर घर व दुकान में डिब्‍बा पहुंचा कर 150 से 200 रूपये तक की वसूली की जा रही है. उन्‍होने चंदनडीह अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रभावित लोगों के लिए काम करने का आश्‍वासन दिया. कहा कि अगर चुनाव में जनता उन्‍हें विजयी बनाती है तो वे स्‍वच्‍छ व सुंदर लातेहार का निर्माण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!