लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला इकाई की मासिक बैठक 10 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बंसी यादव की अध्यक्षता और जिला प्रभारी मनीर उरांव के मार्गदर्शन में आयोजित की जायेगी. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भाग लेगें. इस आशय की जानकारी जिला महामंत्री छोटू राजा ने दी. उन्होने जिले के सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से इस बैैैठक में भाग लेने की अपील की है.