झारखंड
सीआरपीएफ के 87 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन


उन्होने कहा कि सीआरपीएफ हमेशा मानवीय मूल्यों की रक्षा करने के लिए आगे रहता है. क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा देने के लिए सीआरपीएफ सामाजिक दायित्वों के निवर्हन में भी आगे रहता है. अक्सर सीआरपीएफ के जवान लोगों की मदद के लिए रक्तदान करते हैं. इसी तरह मानव सेवा के संकल्प के साथ रक्तदान किया गया. समाचार लिखे जाने तक 23 जवान रक्तदान कर चुकेे थे. मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एसजी) डॉ० अमूल्या कूजुर, द्वितीय कमान अधिकारी पितवास पंडा, उप कमांडेंट मुकेश कुमार, शुभम विवेक, सहायक कमाडेंट ललन कुमार रंजन, निरीक्षक वतनचंद एवं कैंंप जवानों ने रक्तदान कार्यक्रम में भाग लिया.