लातेहार। शहर के मेन रोड में शांति वस्त्रालय के सामने एक होटल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. गुरुवार की सुबह लोगों ने वहां एक शव पड़े देखा. इसके बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंन्हा के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान के लिए सदर अस्पताल के शव गृह भेज दिया है.
शव के चेहरे पर गिरने से चोट लगने के निशान हैं. शव के पास एक बैग और चप्पल आदि बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से भी शव की शिनाख्त करने की अपील की है.