Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

बोरसीदाग पुल के नीचे गिरी बोलेरो, छह गंभीर घायल 

चंदवा (लातेहार)। रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बोरसीदाग पुल के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में वाहन सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। घायलों की पहचान फूलमनिया देवी, सरयू उरांव, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, सोनवा देवी और कार्तिक उरांव के रूप में हुई है। सभी घायलों का निवास बरछिया गांव, बारियातु प्रखंड बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा लाया गया, जहां डॉ. कंचन बाड़ा और उनकी टीम ने तत्परता से प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से खतरे को काफी हद तक टाला जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग बोलेरो वाहन से जोंजरो (कुड़ू) से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव बरछिया लौट रहे थे। इसी दौरान चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसीदाग पुल के समीप वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बोलेरो सीधे पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को पुल के नीचे से बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बोरसीदाग पुल के पास आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी इसी पुल के नीचे एक एक्सयूवी वाहन गिर गया था, जिसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि उस हादसे में वाहन सवार लोगों को मामूली चोटें आई थीं। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के पास सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेतक और स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!