लातेहार। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी तोपनो को बहुजन समाज पार्टी ने अपना अपना समर्थन दिया है. रविवार को चन्दनडीह स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में बसपा ने इसकी घोषणा की. मौके पर बसपा प्रदेश सचिव मंगेश्वर राम, जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह, जिला महासचिव शीतल राम, प्रकाश कुमार राम, महिला मोर्चा सदस्य सोनिया देवी, अजय राम, रामचंद्र राम, धनदेव राम, मनोज कुमार दास, बिलावन राम के अलावा झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव,, केंद्रीय सदस्य ममता सिंह, अंजली देवी, सौरभ श्रीवास्तव, दिलेश्वर यादव, उमेश प्रसाद आदि उपस्थित थे.