लातेहार
सावधान: होली में बिना लाइसेंस बम-पटाखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर


उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने तथा विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि पटाखा रखने एवं विक्रय करने के लिए संबंधित दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस होना अनिवार्य है. बिना लाइसेंस के कोई भी दुकानदार पटाखा नहीं रख सकते है. इस संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
उपायुक्त ने होलिका दहन स्थल पर पटाखे नहीं फोड़ने की अपील की, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना से बचा जा सके. बैठक में होली के दिन जिले की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया. ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी को दिया गया. उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने आगामी त्यौहार के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी थाना स्तर पर सभी आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिया. उन्होने सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती तेज करने एवं सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. उन्होने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से पेश आने की बात कही. साइबर सेल 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी करेेेेगा.
बैठक में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की के अलावा सभी जिला व प्रखण्ड व अंचल तथा थाना स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. 