dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंड

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्‍था में मनाया शिवरात्रि का पर्व

लातेहार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लातेहार के तत्‍वावधान में जिला मुख्‍यालय के पोचरा रोड में महाशिवरात्रि पर्व और 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाय गयी. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने भाग लिया. उन्‍होने झंडोतोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्‍थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बीके अमृता व  गंगोत्री ने श्रीमती तिर्की को इश्‍वरीय उपहार भेंट कर सम्‍मानित किया. मौके पर बीके गंगोत्री ने शिवरात्रि की अध्‍यात्मिक रहस्य के बारे मेंं बताया. उन्‍होने कहा कि शिवरात्रि पर हम भांग, धतूरा व बेलपत्र शिव को अर्पण करते हैं. उसी प्रकार हमें शिवरात्रि के मौके पर अपने अंदर की  बुराइयां, काम,  क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को शिव पर अर्पित करने की बात कही. बीके अमृता ने कहा कि विश्व की सभी महान विभूतियों के जन्मोत्सव प्रायः दिन के समय ‘जन्मदिन’ के रूप में मनाये जाते हैं परन्तु एक परमात्मा शिव की जयंती ही ऐसी है जिसे जन्मदिन न कहकर ‘शिवरात्रि’ के नाम से पुकारा जाता है. इसका कारण यह है कि निराकार परमात्मा शिव जन्म- मरण से न्यारे अथवा अयोनि हैं. उन्‍होने सभी को नियमिति रूप से केंद्र में आयोजित चर्चाओं में आने का निमंत्रण दिया. मौके पर बीके ज्योति, सुनीता, आलोका, आलोका समेंत कई बीके सदस्‍यों ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button