maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

व्‍योवृद्ध 105 वर्षीय बिंदु साव का निधन, शोक

लातेहार। शहर के थाना चौक के तेली मुहल्‍ला निवासी व्‍योवृद्ध बिंदु साव का निधन गुरूवार की अपराह्न तकरीबन साढ़े 12 बजे हृदय गति रूक जाने से हो गयी. 105 साल के स्‍व बिंदु साव श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के सह सचिव रंजीत कुमार के दादा जी थे. रंजीत कुमार ने बताया कि उनके दादा बुुुुधवार की शाम तक ठीेक और अपनी दैनिक दिनचर्या का काम स्‍वयं कर रहे थे. रात मे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उनका इलाज भी किया गया. गुरूवार की सुबह भी उनकी तबीयत में सुधार था. अचानक दोपहर के करीब साढ़े 12 बजे ह्रदय गति रूक जाने से उनकी मौत हो गयी. उन्‍होने बताया कि शुक्रवार की सुबह औरंगा नदी तट पर उनका अंतिम संस्‍कार किया जायेगा. बिंदु साव के निधन पर राज्‍यभा सांसद बैद्यनाथ राम, स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन, वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार, नगर पंचायत पर्यवेक्षक (निर्वाचन) अतुल कुमार, वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, अभिनंद प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, असीम कुमार बाग, सुभाष प्रसाद, भोला प्रसाद साहू, अध्‍यक्ष राजेश कुमार गुप्‍ता (भोला), उपाध्‍यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्‍हाई प्रसाद अग्रवाल व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति, कोषाध्‍यक्ष राजू रंजन सिंह के अलावा ओम प्रकाश प्रसाद (राजूू), संतोष प्रसाद (पिंटू), संजय प्रसाद (गुड्डू), पंकज प्रसाद, उज्‍जवल कुमार, अंकित कुमार, आकाश कुमार जायसवाल आदि ने शोक प्रकट किया है.  बता दें कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा दिवगंत बिंदु साहू को कई बार व्‍योवृद्ध मतदाता के रूप में सम्‍मानित किया जा चुका है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!