dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

स्‍वीकृत योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करें: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में डीएमएफटी के प्रभारी पदाधिकारी समीर कुल्लू ने जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं के अद्यतन स्थिति, स्वीकृत राशि, व्यय विवरण एवं भौतिक प्रगति की जानकारी दी. इस पर उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने तथा प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने, स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा व्यय में अनियमितता से बचने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिला अनाबद्ध निधि का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित विकास कार्यों को गति देना है. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम , जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button