momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

10 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन

लातेहार। एकल अभियान के संभाग दक्षिण झारखंड और भाग लोहरदगा के लातेहार अंचल का 10 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार को हो गया. समापन के मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह मौजूद थे. पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा सामाजिक जागरूकता का प्रसार करके समाज का समग्र विकास करना है. इस कार्य में नवीन आचार्यों का अहम योगदान है. एकल अभियान के आचार्य समाज में शिक्षा का प्रसार करते हैं, बच्चों को संस्कारवान बनाते हैं, लोगों में सामाजिक जागरूकता फैलाते हैं तथा गाँवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करते हैं. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कर रहे अंचल अध्‍यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि एकल अभियान समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के बीच पंचमुखी शिक्षा का प्रसार कर रहा है. उन्‍होने दस दिवसीय प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान को समाजसेवा में लगाने की बात कही. इस अवसर पर सचिव राजेंद्र प्रसाद, हरि कथा अंचल अध्‍यक्ष मनमोहन राम, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद,  आंचलिक प्राथमिक शिक्षा प्रमुख महेंद्र सिंह, संजय तिवारी, सत्‍यनारायण प्रसाद, ग्राम प्रधान राजा राम सिंह, विद्या, रामवृक्ष यादव व राजकरण समेंत कई आचार्य उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!