बालूमाथ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व प्रभारी डॉ प्रकाश बड़ाइक के सोमवर को हुए आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में प्रभारी एवं चिकित्सक के रूप में दिवंगत डॉ प्रकाश बड़ाइक के योगदान को याद किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ अलीशा टोप्पो, अस्पताल कर्मी के साथ सामाजिक लोगों में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर हयात, समाजसेवी मुजम्मिल हुसैन, विधायक प्रतिनिधि अनवर अंसारी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह चेताग पंचायत के मुखिया नरेश उरांव, सरना समिति के प्रखंड सचिव शंकर उरांव समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. डा प्रकाश बड़ाईक वर्तमान में चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में पदस्थापित थे. पिछले दिनों वे केंद्र में अचानक अपनी कुर्सी से गिर गये थे. उन्हें तत्काल रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.