mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

सतर्कता और सक्रियता के साथ करें निर्वाचन का काम: एसडीओ

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में एफएसटी व एसएसटी सहित विभिन्न संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.  इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री रजक ने सभी टीम अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही. उन्‍होने कहा कि निवार्चन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्‍होने जाति, धर्म, समुदाय अथवा किसी भी प्रकार की भावनाओं को भड़काने वाले पोस्टर, बैनर अथवा प्रचार सामग्री पर विशेष निगरानी रखने की बात कही. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान, धार्मिक स्थल अथवा सरकारी भवनों पर बिना अनुमति पोस्टर-बैनर नहीं लगाये जायें. उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!