WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

एसआईआर को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने ंका निर्देश

लातेहार। परिसदन भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, जिला प्रभारी निरंजन पासवान एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर की जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। वहीं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पूरी जानकारी के साथ काम करना होगा, ताकि किसी भी योग्य व्यक्ति को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर एसआईआर की जानकारी देने का आह्वान किया। जिला प्रभारी निरंजन पासवान ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारीपूर्वक लोगों के बीच जाकर सहयोग करने की अपील की, ताकि किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से न हटे। बैठक में जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, आफताब आलम, हरिशंकर यादव, अजहर पप्पू, निशांत जायसवाल, अमित यादव, फुलचंद यादव, गुंजर उरांव, अनीता देवी, रविंद राम, इमरान अंसारी, इफ्तखार अहमद, मोती उरांव, दरोगी यादव, विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती सहित कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!