IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

कांग्रेसियों ने डा अंबेडकर के प‍दचिन्‍हों पर चलने का संकल्‍प लिया

लातेहार। जिला कांग्रेस कार्यालय में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता जिला अध्‍यक्ष गुंजर उरांव ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्‍यापर्ण एवं पुष्‍पाजंलि अर्पित कर किया गया. मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज में सभी वर्गों के लोगों को समान अधिकार की वकालत की. उन्‍होने समरसता व समतामूलक समाज की परिकल्‍पना की थी. हमें उनके पद चिन्‍हों पर चलने की जरूरत है. उन्‍होने केंद्र सरकार पर संविधान के साथ छेड़छाड़ और बाबा साहब को अपमानित करने का आरोप लगाया. Advertisement

मनिका विधायक प्रति‍निधि हरिशंकर यादव ने  केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है. संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को संसद में अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. भाजपा ने कभी संविधान व बाबा साहब को माना ही नहीं है. नये नये कानून ला कर देश को बांटना चाहती है. भाजपा का दोहरा चरि‍त्र पूरा देश जान गया है.

Advertisement

जिला अध्‍यक्ष ने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को देश का निर्माता बताया और कहा कि बाबा साहब ने संविधान में देश के हर एक नागरिक को समान अधिकार व हक प्रदान किया है. बाबा साहब के आदर्शों को पूरा कर ही हम उन्‍हें सच्‍ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष अमीत यादव ने भी बाबा साहब को याद किया और उन्‍हें देश का सच्‍चा सपूत बताया. मौके पर मुखिया अनीता देवी, फूलचंद यादव, साजन कुमार समेंत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!