maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार ने स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट में लहराया परचम

लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. विद्यालय ने कुल 18 व्यक्तिगत पदक तथा एक टीम चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने 6 स्वर्ण, 7 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी टीम ने डीएवी हेहल, राँची को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. जबकि बैडमिंटन टीम ने रजत पदक जीतकर उप विजेता का स्थान हासिल किया.स्वर्ण पदक विजेताओं में तान्या कुमारी (जैवलिन थ्रो एवं डिस्कस थ्रो), वैष्णवी (डिस्कस थ्रो), आयुष यादव (डिस्कस थ्रो), अभिनव आनंद (जैवलिन थ्रो) तथा ज्योत्सना (हाई जंप) शामिल रहे. विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय एवं अन्य शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों ,खेल प्रशिक्षक श्री कुणाल कुमार तथा अभिभावकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी. उन्होंने बताया कि गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी विद्यार्थियों को अब ज़ोनल लेवल पर खेलने और प्रदर्शन का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय को यह गौरवपूर्ण सफलता दिलाई है. विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!