Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बरवाडीहराज्‍य

डीडीसी ने अधिकारियों और कर्मियों के साथ की बैठक

बैठक में अनुपस्थित दो पंचायत सेवक और छह रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण

बरवाडीह (लातेहार)। उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने बुधवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में सभी विभाग के अधिकारियो और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. डीडीसी ने प्रखंड मे संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ली. उन्‍होने 15 वीं वित्त योजनाओं, मनरेगा, बिजली, आपूर्ति, पीएम और अबुआ आवास समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की. अधिकारियो को लंबित योजनाओं शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. अधूरे पीएम और अबुआ आवास को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूरा करने की हिदायत अधिकारियो को दी गयी. बैठक में अनुपस्थित दो पंचायत सेवक और छह रोजगार सेवक को उप विकास आयुक्‍त ने स्पष्टीकरण किया. इनमें पंचायत सेवक सतेंद्र सिंह और अनिल मिंज, रोजगार सेवक में कंचन बाला, सतेंद्र उरांव, विजय सिंह, परमेश्वर सिंह, जीतेन्द्र रजक और त्रिवेणी  राम का नाम शामिल है. बैठक के बाद डीडीसी ने केचकी पंचायत में मनरेगा से संचाचलित दीदी बाड़ी, ईसीबी की जांच की. मौके पर बीपीओ कमलेश कुमार सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!