mahesh singh banner new nn
राज्‍य

झाड़ियों से युवक का शव बरामद, हत्‍या की आशंका

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था

Latehar: एक युवक का शव सदर थाना क्षेत्र के डुंडगी गांव के पास सड़क के किनारे झाडि़यों से बरामद किया गया है. उसकी पहचान जिला मुख्‍यालय के चटनाही ग्राम निवासी श्रीराम लोहरा के रूप में की गयी. युवक के सिर में चोट के गहरे निशान पाये गये हैंं,इससे आशंका जतायी जा रही है, उसकी हत्‍या की गयी है. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शव डुड़गी गांव में सड़क के पास पड़ा है.

Advertisement

इसके बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को सदर अस्‍पताल लाया. शव की शिनाख्‍त होने के बाद उसके परिजनों इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद युवक की पत्‍नी व अन्‍य परिजन सदर अस्‍पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि श्रीराम एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गया था और घर लौट रहा था. पुलिस ने शव का अंत्‍यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!