maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

छत्तीसगढ़ के मजदूर पर जानलेवा हमला

महुआडांड़ (लातेहार)।  छत्तीसगढ़ से महुआडांड़ मजदूरी करने आए एक युवक के साथ मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है. मारपीट में घायल युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र यादव (36) पिता प्रभु यादव के रूप मे की गयी है. इसे ले कर राजेंद्र यादव ने महुआडांड़ थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने कहा है कि वह अपने चार अन्य साथियों के साथ गेहूं कटाई की मशीन चलाता है और शनिवार को महुआडांड़ के परहाटोली गांव में गेहूं कटाई मशीन के साथ काम करने पहुंचा था. रविवार सुबह करीब सात बजे मशीन का टूटा लोहा वेल्डिंग कराने के लिए महुआडांड़ के मनोज विश्वकर्मा की दुकान पर गये थे. इसी दौरान तीन बाइक में  सवार छह लोग वहां पहुंचेे.और दो लोग ने उसे पकड़ लिया और उनमें से एक नरेंद्र गुप्‍ता उस पर लोहे की रॉड से उसकी पीटायी कर दिया. उसने बताया कि वह नरेंद्र गुप्‍ता को पहचानता है. वह हनुमान नगर, डाल्टनगंज निवासी है. मारपीट के दौरान उसका एक बिंदर सिंह ने उसे बचाने की कोशिश की  तो एक हमलावर ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. हमले में राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गया. बाद में उसके साथी द्वारा उसे तत्काल महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी नरेंद्र गुप्ता ने उसे जान से मारने और उसकी मशीन को आग लगाने की धमकी दी है. आवेदन मिलने के बाद महुआडांड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!